दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी ढांक से नीचे गिरी कार, चालक की मौत दो गंभीर घायल

--Advertisement--

दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी ढांक से नीचे गिरी कार, चालक की मौत दो गंभीर घायल

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जिला चम्बा के पुलिस थाना सिहुंता के अंतर्गत आने वाले मड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी ढांक से नीचे जा गिरी, जिसमें चालक की मौत हो गई जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतक की पहचान अक्षय कुमार (चालक) निवासी गांव साहला, तहसील भटियात जिला चम्बा के रूप में हुई है। जबकि सुनील कुमार निवासी गांव गोदरा, तहसील भटियात और विनोद कुमार निवासी गांव मड़, तहसील सिहुंता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह तीनों युवक कार नंबर एचपी- 57ए- 0694 में सवार होकर पातका से मड़ की ओर जा रही थे।

मली भठी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर सीधे ढांक में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया और पुलिस को भी सूचना दी।

सभी को तुरंत उपचार के लिए तुरंत समोट अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन घावों के ताव को न सहते हुए अक्षय ने दम तोड़ दिया। अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिहुंता से टीम अस्पताल पहुंची और कागजी औपचारिकताएं निपटाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी के बोल 

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125A और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल कैबिनेट बैठक में 50 से ज्यादा एजेंडा आइटम शामिल, 1000 नौकरियों पर हो सकता है फैसला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार सुबह 11...

हिमाचल में विधायक निधि हड़प गया MLA, िवजिलेंस ने कसा शिकंजा; स्टाफ के खातों में 50-50 हजार डालकर वापस लिए

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में विधायक निधि के कथित दुरुपयोग...

प्रशासन में नई मिसाल: एक ही जिले में SDM बने हिमाचल के HAS दंपति

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश का एक प्रशासनिक दंपती आज अपनी...

बाढ़ का कहर: तुम्बर खड्ड में छितकुल-दुमती को जोड़ने वाला पुल बहा, सीमावर्ती क्षेत्र का संपर्क टूटा

हिमखबर डेस्क  अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती जनजातीय जिला किन्नौर के प्रथम गांव...