हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

--Advertisement--

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने बधाई दी, उनकी उपलब्धि से प्रदेश का गौरव बढ़ा और खेल जगत में खुशी का माहौल है।

हिमखबर डेस्क

जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में हिमाचल के निषाद कुमार ने स्वर्ण पदक झटका है। जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पैरा एथलीट निषाद को बधाई दी है। निषाद कुमार को जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की लंबी कूद (टी-47) स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निषाद कुमार ने 7.11 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। निषाद की यह सफलता समूचे देश और हिमाचल के लिए गौरवान्वित करने वाली है। उन्होंने कहा कि निषाद कुमार की यह सफलता उन सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह विश्वास रखते हैं कि दिव्यांगता सफलता की राह में कभी बाधा नहीं बन सकती।

उनके दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और समर्पण ने साबित कर दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयासों से हर चुनौती को पार कर सफलता के नए शिखर छुए जा सकते हैं तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।

बता दें कि निषाद कुमार हिमाचल के जिला ऊना से संबंध रखते है। निषाद ने वर्ष 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी काबिलियत और खेल कौशल का लोहा मनवाया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 और 2024 में विश्व चैंपियनशिप में रजत तथा वर्ष 2025 में स्वर्ण पदक भी हासिल किया था।

इसके अलावा वर्ष 2023 की पैरा एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक देश के लिए ला चुके है। वहीं वर्ष 2021 व 2024 के पैरालंपिक खेलों में उन्होंने हाई जंप में रजत पदक अपने नाम किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...

कुल्लू दशहरा जाने वालों के लिए खुशखबरी! 50 विशेष बसों को हरी झंडी

कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के...