हिमाचल की डॉ. अर्चना ठाकुर को ONGC में बड़ी जिम्मेदारी, बनीं CSR चेयरपर्सन

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की डॉ. अर्चना ठाकुर को ONGC ने CSR चेयरपर्सन नियुक्त किया है, उनकी नियुक्ति से प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

हिमखबर डेस्क

भारत सरकार के पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) ने एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।

कंपनी ने अपनी स्वतंत्र निदेशक और हिमाचल प्रदेश की भाजपा नेत्री डॉ. अर्चना ठाकुर को अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाली डॉ. अर्चना ठाकुर पहली हिमाचली महिला बन गई हैं। एक सैनिक परिवार से संबंध रखने वाली डॉ. ठाकुर ने अपनी प्रारंभिक से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा शिमला में पूरी की है।

उन्होंने वर्ष 2006 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उनके पास शैक्षणिक, प्रशासनिक और समाज सेवा के क्षेत्र में दो दशकों का व्यापक अनुभव है।

वर्तमान में हिमाचल भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य डॉ. ठाकुर, इससे पूर्व राज्य भाजपा के आईटी और सोशल मीडिया सैल की दो बार कमान संभाल चुकी हैं। महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि ओएनजीसी अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के प्रावधानों के तहत अपने कुल मुनाफे का 2 प्रतिशत हिस्सा समाज कल्याण और उत्थान के कार्यों पर खर्च करती है। इस बजट का एक बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित है।

कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और वंचित वर्ग को उनके घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन करती है। इसके साथ ही, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों और नवजात शिशुओं के उपचार में भी कंपनी द्वारा विशेष सहायता प्रदान की जाती है।

स्वास्थ्य के अतिरिक्त, ओएनजीसी जल, स्वच्छता और स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत भी व्यापक कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों, स्कूलों और घरों में शौचालयों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।

कंपनी शिक्षा, कौशल विकास (स्किल डिवैल्पमैंट) और आजीविका से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को भी आर्थिक मदद प्रदान करती है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कंपनी पौधारोपण, कचरा प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

डॉ. अर्चना ठाकुर की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर राजधानी दिल्ली में सक्रिय विभिन्न हिमाचली सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...