BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! नूरपुर में मालविका, कांगड़ा में चंद्रभूषण और शिमला में नरेश को जिम्मेदारी

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए 17 जिलों में समन्वयक तैनात किए हैं, नूरपुर, कांगड़ा और शिमला सहित विभिन्न क्षेत्रों में नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और विभिन्न प्रकोष्ठों के कामकाज में बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए 17 जिलों में जिला समन्वयक नियुक्त किए हैं। भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल के समन्वयक पुरुषोत्तम गुलेरिया ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद इन नियुक्तियों की घोषणा की है। नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त जिला समन्वयक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

  • जारी सूची के अनुसार चंबा में प्रो. प्रदीप कुमार वैद्य को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है।
  • नूरपुर में मालविका पठानिया और कांगड़ा में चंद्रभूषण नाग को यह जिम्मेदारी दी गई है।
  • पालमपुर में तनु भारती, हमीरपुर में अजमेर ठाकुर, ऊना में कुलदीप सिंह दयाल और बिलासपुर में पुरुषोत्तम शर्मा को जिला समन्वयक बनाया गया है।
  • इसी तरह देहरा में देवराज शर्मा, सुंदरनगर में किशोर कुमार ठाकुर, मंडी में पाल वर्मा और कुल्लू में चमन कपूर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • लाहौल-स्पीति में ऐलएन बौद्ध और किन्नौर में मोहन नेगी जिला समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।
  • महासू में बलदेव रांटा, शिमला में नरेश चौहान, सोलन में सुरेंद्र ठाकुर और सिरमौर में मदन शर्मा को यह दायित्व दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल के तहत शिक्षक, वरिष्ठ नागरिक, सहकारिता, व्यापार, शहरी निकाय, पूर्व कर्मचारी, बुद्धिजीवी, पंचायतीराज, पर्यटन, देव समाज और औद्योगिक प्रकोष्ठों में सह संयोजक के तौर पर संगठन में काम करने वालों को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति से इन प्रकोष्ठों के कामकाज को व्यवस्थित करने और उनके बीच संपर्क बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है। प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल के समन्वयक पुरुषोत्तम गुलेरिया की ओर से जारी नियुक्ति सूची में स्पष्ट किया गया है कि जिला समन्वयकों की यह जिम्मेदारी उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related