बड़ा हादसा: हीरो-होंडा शोरूम में लगी भीषण आग, दर्जनों बाइक-स्कूटी और कार जलकर राख

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बुरी खबर सामने आई। यहां के कच्चीघाटी स्थित हीरो-होंडा के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता था। इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुक्सान होने का अनुमान है।

मिली जानकारी के मुताबिक शोरूम में यह आग बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे के आसपास भड़की। शुरूआत में धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के 3 से 4 वाहन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शोरूम के अंदर मौजूद भारी संख्या में नई बाइक और स्कूटी आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा, शोरूम के ठीक बाहर पार्क की गई एक कार भी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन की टीम नुक्सान का आकलन कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है कि आखिर आग किन परिस्थितियों में लगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...