खूनी हिंसा में बदला भूमि विवाद, जमकर चले डंडे, पत्थर व घातक हथियार, 15 लहूलुहान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले संतोषगढ़ क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शामलात भूमि को लेकर चल रहा पुराना विवाद एक हिंसक जंग में तब्दील हो गया। दो गुटों के बीच वर्चस्व की इस लड़ाई में जमकर डंडे, पत्थर और घातक हथियार चले, जिसमें महिलाओं समेत कुल 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, टकराव तब शुरू हुआ, जब एक पक्ष ने कथित तौर पर अपने कब्जे वाली शामलात भूमि पर बिजाई (बुवाई) शुरू की। दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। देखते ही देखते जुबानी जंग मारपीट में बदल गई और दोनों तरफ से लोग हथियारों के साथ मैदान में उतर आए।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह ईंटों और गंडासियों से एक-दूसरे पर हमला किया जा रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दूसरे पक्ष का दावा है कि जमीन का अभी तक औपचारिक बंटवारा (तक्सीम) नहीं हुआ था और यह तय हुआ था कि प्रशासन की निगरानी में ही कोई कार्य होगा।

गौरतलब है कि इस भूमि को लेकर कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में तनातनी हुई थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन के पास मामला लंबित होने के बावजूद समय रहते इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका। हालात इतने बेकाबू थे कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने से बाज नहीं आए। पुलिस ने कानून व्यवस्था को संभालते हुए दोनों तरफ की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है।

एस.पी. सिरमौर एन.एस. नेगी के बोल

एस.पी. सिरमौर एन.एस. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...