दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में विभिन्न शिक्षण पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) मनाली, डफदुन हडिम्बा रोड, जिला कुल्लू द्वारा विभिन्न शिक्षण पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी, कुल्लू विनोद शर्मा ने जानकारी कि इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 04 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय, कुल्लू में किया जाएगा।

  • इन पदों में PGT मनोविज्ञान, योग्यता – B.Ed, M.A. मनोविज्ञान, TET पास।
  • PGT कॉमर्स, योग्यता – B.Ed, M.Com, TET पास।
  • PGT भूगोल योग्यता – B.Ed, M.A. भूगोल, TET पास।
  • TGT/PGT गणित योग्यता – B.Ed, M.A./M.Sc. गणित, TET पास।

इन सभी पदों के लिए वेतनमान ₹25,000 से ₹35,000 के बीच निर्धारित किया गया है और कार्यस्थल DPS मनाली रहेगा। इच्छुक उम्मीदवारों का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

यदि उम्मीदवार पंजीकृत नहीं हैं, तो वे विभागीय पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराकर इंटरव्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सभी मूल अनिवार्य दस्तावेजों (जैसे हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र) के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हों। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...