दुरगेला में शाहपुर जोन की छात्र अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

--Advertisement--

दुरगेला में शाहपुर जोन की छात्र अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 357 खिलाड़ी हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेलों से बच्चों में टीम भावना और भाईचारा बढ़ता है: केवल सिंह पठानियां

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला में शाहपुर जोन की तीन दिवसीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में शाहपुर जोन के 22 स्कूलों के 357 छात्र भाग ले रहे हैं।
इस दौरान खिलाड़ी वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी और शतरंज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

अपने संबोधन में केवल सिंह पठानियां ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि कर खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए चंबी खेल मैदान को विकसित किया जा रहा है, जिस पर करीब 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पठानियां ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला में दो शौचालयों के निर्माण तथा प्राथमिक विद्यालय के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा अजय समयाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, प्रधानाचार्य शमशेर भारती, प्रधानाचार्य भाग सिंह, प्रधानाचार्य पवन कुमार, प्रधानाचार्य अजय, मुख्याध्यापक पवन, बीईईओ अरविंद धीमान, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, स्थानीय पंचायत प्रधान देश राज भाटिया, प्रधान पिंटू परमार, सेवा निवृत प्रधानाचार्य कुलभूषण, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सुरेश, अनीता धीमान, संजय शर्मा, शिवानी, पूर्ण बुनकर, स्कूल स्टाफ, बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related