अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चक्की खड्ड में 2 JCB समेत 8 वाहन जब्त

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 JCB, 1 ट्रैक्टर और 5 टिप्पर जब्त किए। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी एवं सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीआईए नूरपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चक्की खड्ड क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त 02 जेसीबी मशीनों एवं पांच मल्टी एक्सल ट्रक को कब्जे में लिया है।

एएसपी नूरपुर ने बताया कि सीआईए नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त एवं अवैध गतिविधियों की निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। गश्त के दौरान कंडवाल स्थित चक्की पुल के समीप चक्की खड्ड में भारी मशीनरी द्वारा अनधिकृत रूप से खनन किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अवैध खनन गतिविधियों में प्रयुक्त की जा रही मशीनरी व वाहनों को कब्जे में लिया।

उन्होंने बताया कि कब्जे में लिए गए सभी पांच टिप्परों एवं दो जेसीबी मशीनों को आगामी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया गया है। संबंधित अधिनियम के अंतर्गत चालान व अन्य विधिक प्रक्र्रियाएं अमल में लाई जा रही हैं।

पुलिस जिला नूरपुर प्राकृतिक संपदा के दोहन एवं अवैध खनन के प्रति पूरी तरह सजग व प्रतिबद्ध है तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बस में स्पेशल सेल की दबिश, चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बस में स्पेशल सेल ने छापा मारकर चिट्टे के...

HRTC में जल्द होगी चालकों और परिचालकों की भर्ती, मुकेश अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान

हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों की...