मणिमहेश यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, 13,500 फीट पर बिगड़ी तबीयत; कड़ाके की ठंड में तोड़ा दम

--Advertisement--

मणिमहेश यात्रा के दौरान 13,500 फीट की ऊंचाई पर एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया, जिससे यात्रा के दौरान एक और मौत का मामला सामने आया।

चम्बा – भूषण गुरुंग

श्री मणिमहेश यात्रा के अंतिम चरण के दौरान समुद्र तल से करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित डल झील के समीप कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई।

मृतक की पहचान 82 वर्षीय जयराम शर्मा निवासी गांव कलरबत्ता जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। वह कमल सिंह वजीर के पारंपरिक छड़ी जत्थे के साथ डल झील में पावन स्नान और भगवान शिव के दर्शन के लिए यात्रा पर आए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, जयराम शर्मा छड़ी जत्थे के अन्य श्रद्धालुओं के साथ पैदल चढ़ाई चढ़ते हुए सुरक्षित रूप से मणिमहेश डल झील पहुंच गए थे।लेकिन, मणिमहेश क्षेत्र में हुई बर्फबारी और लगातार चल रही बर्फीली हवाओं के कारण झील परिसर में रात के समय तापमान शून्य से नीचे चला गया था।

ऐसे में बुधवार रात अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान के कारण जयराम शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी श्रद्धालुओं और सेवादारों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक ठंड के असर के चलते कुछ ही पलों में उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस पर घटना की सूचना तुरंत यात्रा मार्ग पर तैनात प्रशासनिक व पुलिस दल को दी गई। इसके बाद राहत दल और साथी यात्रियों के सहयोग से शव को बेहद दुर्गम रास्तों से होते हुए नीचे सड़क तक लाया गया।

वहां से वाहन के जरिए शव को नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जहां उसे अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने घटना की सूचना किश्तवाड़ में मृतक के स्वजनों को दे दी है।

डॉ. दीपेश बराल, खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर के बोल

मणिमहेश डल झील के समीप जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु की अत्यधिक ठंड के कारण मृत्यु हुई है। शव को सुरक्षित रूप से नागरिक अस्पताल भरमौर के शवगृह में रखवा दिया गया है।

स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके भरमौर पहुंचने और औपचारिक शिनाख्त के उपरांत ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद पार्थिव देह स्वजनों को सौंपी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बस में स्पेशल सेल की दबिश, चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बस में स्पेशल सेल ने छापा मारकर चिट्टे के...

HRTC में जल्द होगी चालकों और परिचालकों की भर्ती, मुकेश अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान

हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों की...