प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संदेश, विशाल नेहरिया समेत लोगों ने किया रक्तदान

--Advertisement--

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान किया। देशभर में मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान समेत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित किए जाने की खबरें सामने आई हैं।

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कांगड़ा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान कर युवाओं को समाजसेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विशाल नेहरिया ने कहा कि रक्तदान महादान है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता, आपदा राहत, स्वास्थ्य जागरूकता और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को समाजसेवा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाते हैं, तो इससे समाज और देश दोनों मजबूत होते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर देश की एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विशाल नेहरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत इसी प्रकार विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही देशवासियों की कामना है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि सामाजिक सेवा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और समाजहित के प्रत्येक कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में बड़ी चोरी! डेढ़ करोड़ के गहने और नकदी पर हाथ साफ, CCTV और DVR भी ले गए चोर

हिमाचल के ज्वाली में बड़ी चोरी की वारदात सामने...

हिमाचल के स्वास्थ्य विभाग में 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी भर्ती का...