ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद, चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सदर थाना पुलिस ने मंडी भराड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार तड़के सदर थाना पुलिस की टीम गश्त और नाकाबंदी पर थी।

इसी दौरान जबली के पास सुबह  पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किरतपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद हुई।

ट्रक चालक की पहचान पवन कुमार (33) निवासी गांव रानी कोटला, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चालक शराब से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HPU में फीस वृद्धि के विरोध में SFI की रैली, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद माहौल गरमाया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में...