शाहपुर – नितिश पठानियां
DAV पब्लिक स्कूल गोहजू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में स्कूल ने 100% परिणाम हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। छात्रों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों व अभिभावकों के निरंतर मार्गदर्शन व सहयोग का परिणाम है।
स्कूल टॉपर्स
- अपूर्वा ने 98.43% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया
- आस्था ने 96.29% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया
- अवंतिका कौशल ने 95.43% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया
स्कूल के लिए गर्व का क्षण है कि 12 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए और सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रधानाचार्य विशाल कटोच ने छात्रों को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई दी और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों व अभिभावकों के निरंतर सहयोग की सराहना की।
उन्होंने छात्रों को आगे भी कड़ी मेहनत करते रहने और जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। DAV गोहजू परिवार सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।

