कोलर के समीप जंगल में मिली महिला की जली हुई लाश, क्षेत्र में फैली दहशत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला सिरमौर के विधानसभा क्षेत्र नाहन कोलर गांव के समीप करौंदेवाली घाटी के जंगल में एक महिला की जली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के क्षेत्र को सील कर दिया है, जबकि सीसीटीवी फ़ुटेज को खंगाला जा रहा है।

मृतक महिला का शव करीब नब्बे प्रतिशत से अधिक जल चुका है, जिसके चलते महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शव 90 प्रतिशत तक जला हुआ है, जिसके चलते यह साफ नहीं हो पाया है कि मृतका युवती है या नाबालिग लड़की।

जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी व्यक्ति ने जंगल में आग जलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने सिर्फ इतना अंदाजा लगाया है कि शव महिला का है। फोरेंसिक जांच के बाद ही उम्र और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर और माजरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम को जुन्गा शिमला से मौके पर बुलाया गया है, जो दोपहर तक घटनास्थल पर पहुंचेगी।

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने महिला के शव को यहां लाकर आग लगाई है। हालांकि यह अभी जांच का विषय है कि महिला की हत्या घटनास्थल पर की गई या कहीं और हत्या करने के बाद शव को जंगल में जलाया गया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस को भी सूचना दे दी है। फिलहाल जांच में यही संभावना जताई जा रही है कि किसी दूसरे राज्य के व्यक्ति ने महिला के शव को यहां लाकर जलाया हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...