प्लेऑफ मुकाबलों से गुलजार होगा धर्मशाला, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को आईपीएल का एक और मैच मिला है। यह लीग मैच नहीं, बल्कि प्लेऑफ का मुकाबला होगा। प्लेऑफ की मेजबानी धर्मशाला को पहली बार मिली है। 26 मई को यहां प्लेआफ का क्वालीफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर बुधवार को प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू की सूची जारी की गई।

यह पहला मौका है जब धर्मशाला को आईपीएल सीजन में लीग और प्लेऑफ सहित चार मैचों की मेजबानी मिली है। धर्मशाला में 11 से 17 मई के बीच आईपीएल के तीन लीग मैच होंगे। 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली के बीच भिड़ंत होगी जबकि 14 मई को पंजाब किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।

17 मई को पंजाब और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा। आईपीएल के लीग मैच शुरू होने से पहले बुधवार को धर्मशाला को प्लेऑफ के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। धर्मशाला प्लेऑफ जैसा बड़ा मैच मिलना इस बात का संकेत है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक बार फिर इस मैदान पर भरोसा जता रहा है।

इससे न केवल स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ा है बल्कि पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमी अब लीग मैचों के साथ-साथ प्लेऑफ मुकाबले का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे धर्मशाला एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच पर पहचान मजबूत करेगा।

जानकारी के अनुसार BCCI ने IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि क्वालीफायर 26 से शुरू होगा। खुशी की बात यह है कि प्लेऑफ मुकाबलों के शेड्यूल के जारी होते ही हिमाचल की लोटरी लग गई है, क्योंकि IPL 2026 का पहला प्लेऑफ मुकाबला यानी क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा। इसमें पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद टूर्नामेंट चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट होगा।

क्या बोले आईपीएल चेयरमैन

प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इससे पहले यहां आईपीएल के तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ मुकाबले के लिए आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल और बीसीसीआई के पदाधिकारियों का आभार।

अरुण धूमल, चेयरमैन, आईपीएल के बोल

हिमाचल के सभी लोगों और क्रिकेट प्रेमियों को बधाई। इतिहास में पहली बार एचपीसीए स्टेडियम को क्वालीफायर मुकाबले की मेजबानी मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...