पंचायत प्रधान का जज्बा, स्वयं लोगों के घर जाकर भरते है सरकारी योजनाओं के फॉर्म

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 21 जुलाई – अनिल कपलेश

सरकार की योजनाओं को धरातल में लोगों तक पहुंचाने का जज्बा लेकर जिला के टौणी देवी क्षेत्र की बारी पंचायत लगातार प्रयासरत है। पंचायत के युवा और कर्मठ प्रधान रविंद्र ठाकुर ने करीब डेढ़ साल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य शुरू करवा दिए है।

इसी कड़ी में बुधवार को गृहिणी सुविधा योजना के तहत ग्राम पंचायत बारी के छत्रैल, टौणी देवी, चाहड़, बारी, बग्गी गावों के पांच दर्जन से अधिक लोगों का तीसरा मुफ्त घरेलू गैस सिलेंडर भरा गया।

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर स्वयं लोगों के पास जाकर उनके फॉर्म भरते है। विधवा पेंशन और सम्मान पेंशन (60 वर्ष से ऊपर) जैसी लोकहित योजनाओं का लोग लाभ उठा रहे है।

रविंद्र ठाकुर का कहना है कि वह पांच साल लोगों के लिए पूरी तरह समर्पित है और बारी पंचायत के सभी पांचों वार्डों का स्वयं दौरा कर लोगों की समस्याओं को हल करते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...