कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन लाल उर्फ मोनू निवासी रानीताल की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में विभाग की लापरवाही सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात आए तुफान के कारण यहां पर विद्युत लाइने टूट गई थी। सोमवार सुबह निगम वार्ड सात विंद्रावन के जंगल में बिजली की तूफान से टूटी तारों को वह खंबे पर चढ़ कर ठीक कर रहा था, जबकि पांच छह कर्मचारी खंबे के नीचे लोग तार खींच रहे थे।

इस कार्य को लेकर विद्युत लाइन काटी गई थी, लेकिन काम करते समय ही पीछे से किसी कर्मचारी द्वारा लाइन को आन कर दिया गया। इस दौरान खंबे के नीचे काम कर रहे कर्मचारियों को तार में करंट आने का आभास होते ही सभी ने एकदम से तार छोड़ दी, लेकिन खंबे पर चढे मोहन लाल को संभलने का कोई मौका नहीं मिला।

खंबे में करंट आने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया और खंबे पर ही झुलस गया। 28 वर्षीय मोनू की अभी कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में यहां पर रहता था।

सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन व विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...