धर्मशाला घूमने आए मुंबई के टूरिस्ट की मौत, होटल के कमरे में मिले बेसुध

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां पर एक निजी होटल में ठहरे मुंबई के टूरिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं,  पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान  हरीश चंद्र लक्ष्मी नारायण (66), निवासी नवी मुंबई के रूप में हुई है। वह एक निजी ट्रैवल ग्रुप के साथ 7 मई को धर्मशाला आए थे और एक निजी होटल में रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि 8 मई की रात को हरीश चंद्र अपने साथियों के साथ भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए थे।

सुबह जब कमरे से काफी देर तक कोई हलचल या प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो होटल स्टाफ को संदेह हुआ। जिसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद धर्मशाला पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों को भी मामले की जानकारी दी गई। रविवार को जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने इस घटना में किसी भी प्रकार की साजिश या संदेह व्यक्त नहीं किया है।

मामले में पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...