उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर अनमोल को दी बधाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 98.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली जिला कांगड़ा के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहाड़ा की छात्रा अनमोल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अनमोल ने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिला कांगड़ा को भी गौरवान्वित किया है।

उन्होंने मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनमोल सहित सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से जीवन में हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उपायुक्त ने अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...