राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती में चमका सुंदरनगर का लाल : शौर्यवीर यादव ने जीता रजत पदक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला मंडी के 17 वर्षीय उभरते पहलवान शौर्यवीर यादव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए महाराष्ट्र के सांभाजीनगर में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक (silver medal) हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है और क्षेत्र में गर्व का माहौल बना हुआ है।

शौर्यवीर ने 110 किलोग्राम भार वर्ग की ग्रीको-रोमन शैली में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में राजस्थान के पहलवान पंकज माली को हराया, जबकि सेमीफाइनल में केरल के स्टेफनी सेब को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका मुकाबला मेजबान महाराष्ट्र के रुद्रा से हुआ, जहां कड़े संघर्ष के बाद वे उपविजेता रहे और रजत पदक अपने नाम किया।

वर्तमान में शौर्यवीर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सुंदरनगर के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले वे राष्ट्रीय स्कूली खेलों में कांस्य पदक जीत चुके हैं और एशियन कुराश चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल कर चुके हैं। इस वर्ष उन्होंने मंडी कुमार और सुकेत कुमार जैसे खिताब भी जीते हैं।

शौर्यवीर एक प्रतिष्ठित खेल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा भिखम राम जाने-माने पहलवान रहे हैं, जबकि उनके पिता डॉ. संजय यादव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, परशुराम पुरस्कार विजेता और राज्य शिक्षक पुरस्कार-2024 से सम्मानित हैं। उनके ताऊ जगदीश पहलवान भी हिमाचल केसरी और हिमाचल कुमार जैसे खिताब जीत चुके हैं।

अपनी इस सफलता के लिए शौर्यवीर ने हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के प्रधान राजेंद्र ठाकुर सहित सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने ग्रीको-रोमन टीम के कोच रणवीर ठाकुर और अपने कोच बलबीर ठाकुर का विशेष धन्यवाद किया। कोच बलबीर ठाकुर ने बताया कि जल्द ही शौर्यवीर के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...