बिना खुदाई जमीन के नीचे की हर जानकारी देगा IIT का ‘NCM’ सिस्टम, 20 किमी तक करेगा अंडरग्राउंड सर्वे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जमीन के नीचे गैस पाइपलाइन, बिजली के तार और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर की सटीक जानकारी अब बिना खुदाई के मिल सकेगी। आईआईटी द्वारा विकसित एनसीएम (नॉन कॉन्टैक्टिंग सिस्टम) इस दिशा में बड़ी तकनीकी उपलब्धि साबित हो रहा है। इस सिस्टम का दुबई में सफल परीक्षण भी किया जा चुका है।

आईआईटी की छात्रा अदिति गुप्ता के अनुसार, जहां पहले जमीन के नीचे की जांच के लिए इंसानी मदद से एक दिन में अधिकतम 5 किलोमीटर तक ही सर्वे हो पाता था, वहीं एनसीएम सिस्टम बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के 15 से 20 किलोमीटर तक सर्वे करने में सक्षम है।

यह डिवाइस लगातार 8 घंटे तक काम कर सकती है और इसे एक ही स्थान से मॉनिटर किया जा सकता है। यह तकनीक जमीन के लगभग साढ़े तीन मीटर नीचे तक मौजूद पाइपलाइन, केबल और अन्य संरचनाओं की सटीक जानकारी देती है। पहले इनकी पहचान के लिए खुदाई करनी पड़ती थी, जिसमें समय और संसाधनों की काफी खपत होती थी।

अदिति गुप्ता ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर डॉ. नरेन, डॉ. अमित शुक्ला और उनकी टीम ने काम किया है। डॉ. शुक्ला इस तकनीक का दुबई में उपयोग कर चुके हैं, जहां गैस पाइपलाइन की जांच में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में भी जल्द ही बड़ी कंपनियां इस तकनीक को अपनाएंगी। यह डिवाइस उन लोगों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है, जो नई बिल्डिंग या घर बनाने की योजना बना रहे हैं। इसकी मदद से जमीन के नीचे मौजूद संरचनाओं की पूरी जानकारी लेकर सुरक्षित और सही निर्णय लिया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...