हिमाचली हितों पर सीएम सुक्खू के बड़े कदम, लंज में पठानियां की धन्यवाद रैली में उमड़ा समर्थन; विरोधियों पर साधा निशाना

--Advertisement--

सीएम ने हिमाचली हितों के संरक्षण को उठाए ठोस कदम: पठानियां, बोले, जनता का मिल रहा भरपूर सर्मथन, विरोधी बौखलाए, लंज में निकाली धन्यवाद रैली, नीतियों का किया जोरदार समर्थन

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल के आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सरकार के मजबूत निर्णयों के समर्थन में लंच में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में धन्यवाद रैली का आयोजित की गई। यह रैली लंज से रेस्ट हाउस तक निकाली गई।

इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को हिमाचली हितों के रक्षा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में हमेशा याद किया जाएगा, उनकी नीतियों और मजबूत निर्णयों के लिए कारण हिमाचल अपने हकों के लिए मजबूती से आवाज उठा पाया है। यही बजह है कि उनकी लोकप्रियता देखकर विरोधी भी बौखला गए हैं।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि किशाऊ जलविद्युत परियोजना हिमाचल सरकार ने अपनी मजबूत कानूनी पैरवी से दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा जैसे लाभार्थी राज्यों को पानी के घटक की 2000 करोड़ की लागत वहन करने पर सहमत किया है। इससे हिमाचल को अपने हिस्से के रूप में सालाना लगभग छह सौ करोड़ मूल्य की बिजली मुफ्त मिलेगी।

उन्होंने कहा कि फ्री पावर शेयर ( सरकार ने (जीएसडब्ल्यू) जैसी बड़ी निजी कंपनियों से 18 प्रतिशत फ्री पावर शेयर सुनिश्चित कर राज्य के राजस्व को बढ़ाया है। ग्रीन पंचायत योजना ग्रामीण स्तर पर संसाधन जुटाने के लिए 100 ग्राम पंचायतों में 500 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं, जिसमें से बीस प्रतिशत राजस्व सीधे राज्य सरकार को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नीति आयोग और केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा है कि हिमाचल प्रदेश देश को सालाना लगभग  90 हजार करोड़ की पर्यावरणीय सेवाएं प्रदान करता है। इसके बदले में राज्य को उचित आर्थिक मुआवजा मिलना चाहिए ताकि संसाधनों की कमी दूर हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कृत संकल्प है तथा मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल की जनता चट्टान की तरह खड़ी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...

बड़ी खबर! रेडियोग्राफर, लैब टेक्निशियन समेत कई पदों की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

हमीरपुर 07 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...