सिर्फ इस्तीफा नहीं, NEET पेपर लीक के हर गुनहगार को सलाखों के पीछे भेजे सरकार: विनय कुमार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि नीट पेपर लीक मामले के सभी गुनहगारों के नाम जल्द सार्वजनिक किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद यह अपराध खत्म नही हो जाता। इसके जिम्मेदार सभी लोगों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए और इन्हें सलाखों के पीछे किया जाना चाहिए।

विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आज के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कांग्रेस के केंडल मार्च पर सवाल उठाया है पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असल मे भाजपा छात्र आंदोलन के बाद बैकफुट पर खड़ी है और केंद्र में अपनी सरकार के बचाव का असफल प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के समय  हमीरपुर कर्मचारी चयन बोर्ड में भर्ती  माफिया चल रहा था जहां खुले तौर पर पेपर बेचे  गए।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इसकी जांच के बाद हमीरपुर कर्मचारी चयन बोर्ड को भंग कर इसे भर्ती माफिया से मुक्त किया। अपराधियों को जेल भेजा गया।

आज प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में न तो कोई माफिया है और न ही किसी परीक्षा का कोई पेपर लीक हुआ है।

विनय कुमार ने जयराम ठाकुर को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि भाजपा को देश की आवाज का सम्मान करते हुए युवाओं और छात्रों के भविष्य की चिंता के साथ बढ़ती बेरोजगारी,महंगाई पर कोई बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश अब बदलाव की राह पर चल पड़ा है, लोग भाजपा की नीतियों व निर्णयों से तंग आ चुके है। इसलिए भाजपा को देश के उन लोगों, युवाओं से अपनी तानाशाही, अत्यचारों के लिये माफी मांगनी चाहिये, जिन्होंने इस नीट पेपर लीक मामले में अपने बच्चों को खोया है और पुलिस की लाठियां खाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा की मेघना डोगरा ने गेट परीक्षा पास कर IIT कानपुर में पीएचडी के लिए बनाई जगह

हिमखबर डेस्क  उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आने वाले...

The Pride of Himachal: पद्मश्री करतार सिंह शोखले…जिन्होंने बांस की सूखी लकड़ी में फूंक दी नई ज़िंदगी

हिमख़बर डेस्क  कहते हैं, जब कोई लोककला विलुप्त होने की...

IGMC में ऑपरेशन के बाद मासूम की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप

हिमख़बर डेस्क  जनपद के बल्ह क्षेत्र के शिवकोटि गांव निवासी...