हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 2646 अभ्यर्थियों के आवेदनों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जानिए आवेदन रद्द होने की आशंका के पीछे क्या वजह बताई जा रही है। नोट: 2026 की कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई थी और कुल आवेदन करीब 98,719 बताए गए हैं।
हिमखबर डेस्क
हिमाचल पुलिस में होने जा रही कांस्टेबल भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग में इस बार रिकॉर्ड 1,03,708 आवेदन आए हैं। इनमें से 1,01,062 आवेदनकर्ताओं ने फीस भर दी है, जबकि 2646 ऐसे आवेदक भी हैं, जिन्होंने अभी तक फीस ही नहीं भरी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 5 सितंबर, 2026 को खत्म हो चुकी है।
लोक सेवा आयोग को अब तक पुरुष कांस्टेबल के पदों के लिए कुल 74,278 आवेदन मिले हैं, जिनमें से 72,586 में फीस के साथ आवेदन किया है। बाकी अभ्यर्थियों ने फीस नहीं भरी है। महिला कांस्टेबल के पद के लिए कुल 29,430 आवेदन आए हैं जिनमें से 28,476 आवेदन फीस के साथ हैं। इस तरह इस भर्ती के लिए कुल आवेदक 1,03,708 हो गए हैं।
यानी एक पद के लिए औसत रूप से 141 आवेदकों के बीच फैसला होगा। इससे पहले विधानसभा के मानसून सत्र में इस मसले पर वक्तव्य देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने साफ कर दिया था कि 5 सितंबर के बाद डेट आगे नहीं बढ़ेगी। कांस्टेबल के 734 पदों लिए भर्ती विज्ञापन 10 जुलाई, 2026 को जारी किया गया था।
इसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त, 2026 थी। अंतिम तिथि तक लगभग 65,000 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका था। फिर सरकार द्वारा सभी अभ्यर्थियों को एकमुश्त एक वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप आवेदन की अंतिम तिथि में 15 दिनों की वृद्धि करते हुए इसे 21 अगस्त, 2026 तक बढ़ाया गया।
इस अवधि के दौरान लगभग 11,000 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे कुल आवेदनों की संख्या बढकऱ लगभग 77,000 हो गई। इसके बाद सरकार ने हिमाचल प्रदेश होम गाड्र्स के कर्मचारियों को एकमुश्त पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की गई तथा आवेदन की अंतिम तिथि में दोबारा वृद्धि करते हुए इसे 5 सितंबर, 2026 तक बढ़ाया गया।
पुलिस विभाग ही लेगा ग्राउंट टेस्ट
पुलिस भर्ती के लिए नियमों के अनुसार शारीरिक मानक परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण हिमाचल के सभी 12 जिलों में पुलिस विभाग ही पूरी करेगा। लोक सेवा आयोग सिर्फ लिखित परीक्षा तक ही इस प्रक्रिया को पूरा करेगा।

