हिमाचल में पुल से एक महिला ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। युवाओं ने नदी में कूदकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
मंडी/सुंदरनगर – हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के सुंदरनगर में शनिवार को एक दर्दनाक घटना हुई। जड़ोल क्षेत्र की रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला ने डैहर सतलुज पुल से नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने बिना समय गंवाए सतलुज नदी में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
अधिकार क्षेत्र जिला बिलासपुर के पुलिस थाना बरमाणा होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया है

