नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.7 किलो भुक्की बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3.7 किलो भुक्की के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

ज्वाली – शिवू ठाकुर

जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गत राजा का तालाब-जसूर मार्ग पर सीआईए टीम ने भुक्की की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मारुति कार में भारी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर राजा का तालाब क्षेत्र में बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मारुति को रोककर विधिवत तलाशी ली तो तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट से पारदर्शी पॉलीथीन बैगों में छिपाकर रखी गई 3 किलो 700 ग्राम भुक्की बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी जरनैल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ज्योर हरनोटा के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और कार को जब्त कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

संगीत शिक्षक भर्ती को झटका! हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब

हिमाचल में संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर...