बड़ी खबर! रेडियोग्राफर, लैब टेक्निशियन समेत कई पदों की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

--Advertisement--

हमीरपुर 07 अगस्त – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने पांच अलग-अलग श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

  • आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि रेडियोग्राफर पोस्ट कोड-26009 की परीक्षा 19 अगस्त को सुबह 9 से 10ः30 बजे तक,
  • मेडिकल सोशल वर्कर पोस्ट कोड-26006 की परीक्षा 25 अगस्त को सुबह 9 से 10ः30 बजे तक,
  • साईकिएट्रिक सोशल वर्कर पोस्ट कोड-26007 की परीक्षा इसी दिन दोपहर 12ः30 बजे से 2 बजे तक
  • और सीनियर लैब टैक्निशियन पोस्ट कोड-26012 की परीक्षा भी इसी दिन शाम को 4 से 5ः30 बजे तक होगी।
  • जबकि, लैब असिस्टेंट पोस्ट कोड-25012 की परीक्षा 26 अगस्त को सुबह 9 से 11 बजे तक होगी।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...