पलक झपकते ही हुआ दर्दनाक हादसा! चलती कार पर गिरा भारी पत्थर, एक की मौत, 2 घायल

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

जिला सोलन के अर्की के भराड़ीघाट के समीप दसेरन क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर सडक़ से गुजर रही कार पर आ गिरा। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। पत्थर गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे में शामिल कार का नंबर एचपी 52 ए-7197 बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाडिय़ों से पत्थर गिरने का खतरा लगातार बना रहता है।

ऐसे में सडक़ पर वाहनों की आवाजाही के दौरान अचानक पत्थर गिरने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। दसेरन में हुए इस हादसे ने एक बार फिर बरसात के दौरान पहाड़ी मार्गों पर सफर करने की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल हादसे में मृतक और घायलों की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

वहीं, संबंधित विभाग और पुलिस की ओर से हादसे के कारणों तथा घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों में भी दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मृतक और घायलों की पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...