शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जबरदस्त शिकस्त देने वाले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उनके नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। शुभेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे रवींद्र जयंती के ऐतिहासिक मौके पर सीएम पद की शपथ लेंगे।

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी मौजूद रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार सुबह कोलकाता पहुंचे थे। श्री शाह ने कोलकाता पहुंचने के बाद अपने फेसबुक हैंडल पर पोस्ट किया और पश्चिम बंगाल के निवासियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा मैं भाजपा को दिए गए असीम प्रेम, विश्वास एवं समर्थन के लिए बंगाल की पूरी जनता को नमन करता हूं। अपने आगमन के तुरंत बाद, वह दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना की।

हवाई अड्डे पर उनका स्वागत भाजपा के कई निर्वाचित विधायकों और राज्य भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और वरिष्ठ पार्टी नेता सुवेंदु अधिकारी ने किया, जो हवाई अड्डे से उनके साथ आए। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं और दक्षिण 24 परगना के फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में 21 मई को पुनर्मतदान होगा। भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 293 विधानसभा सीटों में से 207 पर जीत दर्ज की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...