कांगड़ा में नागनी माता मंदिर के पास 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नागनी माता मंदिर के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया है, मामले में कांगड़ा और मंडी जिले के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नागनी माता मंदिर कंडवाल के समीप सडक़ किनारे से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 32.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी नूरपुर के अनुसार नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम ने यह कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान विकास (24) निवासी जिला कांगड़ा तथा राकेश ठाकुर (36) निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related