IIT मंडी के छात्र जिंदा जलने से बचे! चलती टैक्सी में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में IIT मंडी के छात्रों को ले जा रही टैक्सी में आग लगने से हड़कंप मच गया, गनीमत रही कि चालक समेत टैक्सी में सवार सभी लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में आईआईटी कमांद से मंडी शहर की ओर आ रही एक टैक्सी में अचानक आग लग गई। घटना के समय टैक्सी में चालक समेत आईआईटी मंडी के 6 प्रशिक्षु सवार थे।

वाहन में आग लगते ही सभी ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग से टैक्सी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार, मंडी शहर की पैलेस कॉलोनी निवासी अंकित की टैक्सी उसका भाई राहुल चला रहा था। बताया जा रहा है कि इस टैक्सी को आईआईटी मंडी प्रबंधन ने हायर किया था।

14 अक्तूबर को राहुल छह प्रशिक्षुओं को लेकर कमांद से मंडी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान शाम करीब सवा चार बजे कटिंडी से लगभग एक किलोमीटर दूर टैक्सी में अचानक आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए चालक और टैक्सी में सवार सभी प्रशिक्षु तुरंत बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टैक्सी पूरी तरह जल चुकी थी। अग्निशमन केंद्र मंडी के फायरमैन प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने से टैक्सी पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

वहीं उधर, पधर थाना की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण इंजन में शोर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

उधर, टैक्सी में आग लगने के बाद के वीडियो भी सामने आए हैं। मंडी कटौला-कुल्लू रोड पर यह टैक्सी धू धू कर जलती हुई नजर आई। इस दौरान लोगों ने वीडियो भी बनाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related