ककीरा स्कूल में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा विज्ञान सीखने का मौका

--Advertisement--

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में एक दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें विज्ञान से जुड़ी नई जानकारियों से रूबरू करवाना है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

पालमपुर विज्ञान केन्द्र के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार की पहल के अंतर्गत आज सोमवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में एक दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का लगाई गई। प्रदर्शनी का मुख्या उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा,तर्कशीलता एवं नवाचार की भावना को विकसित करना है।

प्रदर्शनी के दौरान विज्ञान संचारक के द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के प्रयोगों के बारे में सरल,सहज और रोचक ढंग से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को समझाया। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने कहा कि भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए विज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों में पढ़े गए वैज्ञानिक सिद्धांतों को जब विद्यार्थी मॉडल,प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से देखते हैं, तो उनकी समझ अधिक प्रभावी और स्थाई बनती है।

उन्होंने पालमपुर विज्ञान केन्द्र की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति तथा नवाचार की भावना को बढ़ावा देती हैं प्राचार्य अनुपम शर्मा ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक कार्यक्रमों को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

वही विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी में उपलब्ध प्रत्येक मॉडल और प्रयोग को जिज्ञासा के साथ देखें तथा अधिक से अधिक प्रश्न पूछकर इसका लाभ उठाया। विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने भी पालमपुर विज्ञान केन्द्र की इस पहल की सराहना की।

एक दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी वैज्ञानिक मॉडलों एवं प्रयोगों का अवलोकन कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक पक्ष से परिचित हुए। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए विज्ञान को देखने,समझने और अनुभव करने का एक उपयोगी अवसर सिद्ध हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्टूबर को मंडी में

हिमाचल प्रदेश के मंडी में विभिन्न श्रेणियों के 11...

UAE में नौकरी का मौका! इलेक्ट्रिशियन और फिटर की भर्ती, कल तक भरें Google Form

विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए...

हिमाचल में ड्राइवर और JCB ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर को इंटरव्यू

ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के कुल 10 पदों को...