
चम्बा – भूषण गुरुंग
जिला चंबा के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत द्रमण लाहडू संपर्क मार्ग पर एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे का शिकार हुए टिपर में चालक ही सवार था तथा टिप्पर पठानकोट से ईंटे लेकर सिहुंता की तरफ वापिस लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार द्रमण लाहडू संपर्क मार्ग पर पातका के समीप टिप्पर नंबर एचपी 11 B 3368 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर दो सो फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरा गई।
घायल चालक की पहचान 50 वर्षीय रमेश कुमार सपुत्र जमीत सिंह गांव सिंबलघट्टा डाकघर टुंडी तहसील सिहुंता के रूप में हुई है।
घायल अवस्था चालक को सिविल अस्पताल समोट ले जाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस ख़बर की पुष्टि थाना प्रभारी चुवाड़ी रमन चौधरी ने की है।
