बजड़ौह में 2 परिवारों पर बरपा आग का कहर, 20 लाख का नुक्सान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर जिला के उपमंडल भोरंज के तहत बजड़ौह गांव में हुए अग्निकांडमें 2 परिवारों के सिर से छत छिन गई है, जिससे दोनों परिवारों का लगभग 20 लाख रुपए का नुक्सान हो गया।

ग्राम पंचायत प्रधान ओंकार सिंह ने बताया कि दोपहर के समय हुई इस घटना में कांता देवी पत्नी स्वर्गीय मनोहर लाल के 2 कमरे व कुलवंत सिंह पुत्र रण के 3 कमरे आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने के दौरान घर में बच्चे ही मौजूद थे जबकि बाकी लोग घास लेने के लिए खेतों में गए थे।

हालांकि आग की घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी, प्रशासन व पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू भी पा लिया लेकिन तब तक घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। इस घटना से घर के अंदर रखी नकदी, जेवरात, बिस्तर इत्यादि सब आग की भेंट चढ़ गया है।

एसडीएम भोरंज स्वाति डोगरा ने दोनों परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपए दिए हैं। वहीं तहसीलदार राहुल शर्मा व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने स्थानीय पटवारी को नुक्सान का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...