द्रमण लाहडू संपर्क मार्ग पर एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर घायल, टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत द्रमण लाहडू संपर्क मार्ग पर एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे का शिकार हुए टिपर में चालक ही सवार था तथा टिप्पर पठानकोट से ईंटे लेकर सिहुंता की तरफ वापिस लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार द्रमण लाहडू संपर्क मार्ग पर पातका के समीप टिप्पर नंबर एचपी 11 B 3368 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर दो सो फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरा गई।

घायल चालक की पहचान 50 वर्षीय रमेश कुमार सपुत्र  जमीत सिंह गांव सिंबलघट्टा डाकघर टुंडी तहसील सिहुंता के रूप में हुई है।

घायल अवस्था चालक को सिविल अस्पताल समोट ले जाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।

पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस ख़बर की पुष्टि थाना प्रभारी चुवाड़ी रमन चौधरी ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...