LPG संकट के बीच इन्फ्रारेड इंडक्शन बना रसोई का सारथी, घरों व होटलों में भी बेहद उपयोगी; कीमत भी नहीं ज्यादा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पश्चिम एशिया में युद्ध के असर से हिमाचल प्रदेश भी अछूता नहीं है। एलपीजी की मांग और आपूर्ति में अनिश्चितता के बीच इन्फ्रारेड इंडक्शन लोगों के लिए राहत बन रहा है। प्रदेशभर में घरों से लेकर होटलों तक खाना पकाने के लिए इसका प्रयोग बढ़ गया है। मांग बढ़ने से कंपनियों के पास स्टाक कम पड़ गया है।

मंडी व अन्य जिलों में पहले इन्फ्रारेड इंडक्शन की रोजाना बिक्री 50 से 60 यूनिट के आसपास रहती थी। अब यह आंकड़ा 300 से 400 यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गया है। घरेलू उपयोग के माडल 2000 से 5000 रुपये तक उपलब्ध हैं। होटल और ढाबों के लिए भारी क्षमता वाले माडल 10,000 रुपये से अधिक में बिक रहे हैं।

होटल व्यवसाय में भी इन्फ्रारेड इंडक्शन और बिजली के उपकरणों पर निर्भरता बढ़ी है। इसका सीधा असर प्रदेश की बिजली खपत पर पड़ा है। 24 मार्च को प्रदेश में बिजली की मांग 365 लाख यूनिट तक पहुंच गई। 22 मार्च को मांग 345 लाख जबकि एक मार्च को मांग 323 लाख यूनिट थी।

गैस संकट का असर नई बिक्री तक सीमित नहीं है। स्टोर रूम में रखे पुराने स्टोव और खराब पड़े इंडक्शन भी बाहर आ गए हैं। मंडी शहर की इंदिरा मार्केट के मैकेनिकों के पास पहले सप्ताह में एक-दो स्टोव मरम्मत के लिए आते थे, लेकिन अब रोजाना 30 से 40 स्टोव पहुंच रहे हैं। इंडक्शन की मरम्मत के लिए भी उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है। केरोसिन न मिलने के कारण कई लोग डीजल का प्रयोग कर रहे हैं।

इन्फ्रारेड इंडक्शन में किसी विशेष प्रकार के बर्तन की बाध्यता नहीं होती है। इस पर एल्यूमीनियम, स्टील, कांच या मिट्टी के बर्तन भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह बर्तन को समान रूप से गर्म करता है। इसमें गैस चूल्हे की तरह नाब के जरिए तापमान नियंत्रित करना आसान होता है। बिना तवे से रोटी बनाई जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...