लंपी बीमारी से मर रहे पशु, सरकार से नहीं मिल रहा मुआवजा, ठाकुर निर्मल सिंह दर-दर की खा रहा ठोकरें, कोई नहीं सुन रहा फरियाद

--Advertisement--

Image

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा लंपी रोग को लेकर हमारे पास नहीं है सरकार की कोई भी नोटिफिकेशन

ब्यूरो – रिपोर्ट

जहां एक और पूरे देश में लंपी बीमारी से गाय और पशु मर रहे हैं उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं वही विकासखंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत बासा निवासी ठाकुर निर्मल सिंह ने बताया कि मेरी 50 हजार की गाय पिछले दिनों लंपी बीमारी की चपेट में आ गई उनके मुताबिक डॉक्टरों द्वारा काफी इलाज करवाया परंतु गाय नहीं बच पाई।

उसके बाद मृत गाय की फोटो ली, डॉक्टर से मृत गाय का डेथ सर्टिफिकेट बनाया और स्थानीय पंचायत से प्रस्ताव भी लिया , साथ ही पुलिस करवाई की रिपोर्ट के साथ सभी कागजात लेकर जब नायब तहसीलदार नगरोटा सूरियां के समक्ष पहुंचा तो उन्होंने कहां कि हम इन कागजों को नहीं ले सकते क्योंकि सरकार की तरफ से अभी उनके विभाग को ऐसी कोई भी नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुई है कि लंपी बीमारी से मरने वाले पशुओं को सरकार दोबारा मुआवजा देने बारे ऐसा कोई निर्देश अभी तक हमें नहीं मिला है।

लेकिन यह भी बता दें की नगरोटा सूरियां और इसके आसपास बड़ी तादाद में बेसहारा आवारा पशु हैं उनमें बड़ी तादाद में यह लंपी बीमारी फैली हुई है सरकार इन बेसहारा पशुओं के इलाज के लिए भी तुरंत पशुपालन विभाग को निर्देश जारी करें अन्यथा इलाके में बड़े स्तर पर महामारी फैल सकती है ।

ठाकुर निर्मल सिंह ने बताया कि मैं पेशे से किसान ब आदमी हूं तथा दूध बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं तथा मेरी गाय लंपी बीमारी से मर जाने मैं टूट चुका हूं और सरकार की तरफ से भी कुछ नहीं मिल रहा है.

उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार तुरंत लंपी बीमारी के लड़ने के लिए उपचार ढूंढे और लंबी बीमारी से ग्रस्त पशुओं का इलाज करें और जिनके पशु मर चुके हैं उन्हें सरकार शीघ्र अति शीघ्र मुआवजा दे। आज तक पशुओं को बचाने के लिए कोई भी प्रबंध नहीं किया गया है तथा धड़ाधड़ गाय और अन्य पशु रोजाना मरते जा रहे हैं.

नायब तहसीलदार प्यारेलाल नगरोटा सूरियां से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से कोई भी नोटिफिकेशन नहीं हुई है और हम मृत पशुओं के कागज पत्र नहीं रख सकते जैसे ही कोई सरकार से निर्देश आएगा तो इसके बारे में कुछ किया जा सकता है

जब इस बारे में एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार की तरफ से कोई निर्देश आएंगे तो मुआवजा दिया जाएगा फिलहाल जिनके पशु रहे हैं बह कागज पत्र बना कर अपने पास रखें

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...