मल्टी टास्क वर्कर भर्ती में नहीं हुआ चयन तो स्कूल का रास्ता किया बंद, सीढ़ी से दाखिल हुए बच्चे

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

मल्टी टास्क भर्ती में चयन नहीं हुआ तो स्कूल को जमीने दान देने वाले शख्स ने स्कूल की वार्डबंदी कर दी. गुस्साए जमीन मालिक ने स्कूल के आसपास का रास्ता बंद कर दिया. मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का है.

जानकारी के अनुसार, बुधवार को चम्बा  जिला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला सराहन के मुख्य गेट पर बाढ़ा लगा दिया गया. बच्चों को मजबूरन एक लोहे की सीढ़ी से पीठ पर उठाकर क्लासरूम तक पहुंचाना पड़ा.

दरअसल, मल्टी टास्क वर्कर में भर्ती न होने से गुस्साए जमीन के मालिक ने  स्कूल के ग्राउंड और मुख्य गेट पर यह बाड़ा लगा  दिया था. इस जमीन के मालिक ने स्कूल के भवन के लिए जमीन दान में दी थी.

अभी हाल ही में उसने स्कूल में  मल्टी टास्क वर्कर के पद के लिए आवेदन दिया था, लेकिन  एक महिला को कानूनी तौर पर उस पद पर रख लिया गया. इसी पर गुस्साए उस जमीन के मालिक ने स्कूल के मुख्य द्वार पर बाड़ा  लगाकर रास्ता बंद कर दिया.

कैसे स्कूल के अंदर दाखिल हुए बच्चे

जैसे ही बच्चे सुबह स्कूल पहुंचे तो उन्हें करीब आधे घंटे तक स्कूल के बाहर इंतजार करना पड़ा. उसके बाद  पास के गांव से एक लोहे की सीढ़ी मंगवाई गई और स्कूल के अध्यापकों और कर्मचारियों ने बारी-बारी से बच्चों को हाथ पकड़कर पीठ पर उठाकर स्कूल तक पहुंचाया.
जहां यह रास्ता बंद कर किया गया था, वहीं पर उसके पीछे ही बच्चों के लिए शौचालय भी बनाया गया था. दोपहर को जब भी बच्चों को शौच जाना होता था तो फिर से उन्हें उसी सीढ़ी से होकर सड़क मार्ग से शौचालय तक जाना पड़ा.
स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया गया और कुछ ही देर के बाद विभाग की एक 3 सदस्यीय टीम स्कूल पहुंची. वहां पहुंचकर उन्होंने उस समस्या को देखा और फिर उस जमीन के मालिक को फोन कर कर वहां बुलाया. लेकिन जमीन मालिक गांव से कहीं बाहर अपने काम पर गया था.

जल्द होगा समस्या का समाधानः अधिकारी

बच्चों ने बताया कि जब वे स्कूल पहुंचे थे तो उन्हें यहां पर रास्ता बंद दिखा. करीब आधे घंटे तक इंतजार किया. उसके बाद उन्हें सीढ़ी से उतारकर स्कूल में पहुंचाया गया. शिक्षक किशोरी लाल व पवन कुमार ने बताया कि स्कूल के मुख्य गेट पर बाड़ लगाकर उसे बंद कर दिया गया है.

ग्राउंड से जो रास्ता होकर स्कूल पहुंचता है, वहां पर उस रास्ते को बंद कर दिया गया था. उन्हें कहा गया था कि वह इस रास्ते से ना जाए. पास के गांव से लोहे की सीढ़ी मंगवाई और बच्चों को धीरे-धीरे करके स्कूल में पहुंचाया गया.

एसएमसी प्रधान बंटी शर्मा ने कहा कि उन्हें सुबह इसके बारे में जानकारी मिली थी और जल्द ही इस समस्या का हल कर लिया जाएगा.

शिक्षा विभाग की ओर से पहुंचे अधिकारी अजय जरियाल ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा.

मल्टीटास्क वर्कर की भर्ती के बाद ही यह मामला सामने आया है. जिस व्यक्ति ने स्कूल के भवन के लिए जमीन दान में दी थी उसने भी मल्टीटास्क वर्कर के लिए आवेदन दिया था. मालिक से बात की जाएगी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...