आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम करवा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

जिला हमीरपुर में जय बाबा कमलाहिया अराधना संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष एम. के. भारद्वाज, बी.डी.सी. अध्यक्ष राजेन्द्र जी, मास्टर जगदेव जी व संस्था के अन्य सदस्यों विजय सकलानी, ज्योति पठानियां महेंद्र रांगडा, रोहित, सन्नी,आदि के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए आज ग्रांंम पंचायत अमरोह के तन अमरोह नामक स्थान पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर समुदाय को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उनके साथ की गई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि वे लगभग 10-12 वर्षों से विभिन्न जगहों पर हर वर्ग 14 अगस्त को पेड़ पौधे लगाकर समुदाय को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते आए हैं और उन्होंने हमारे साथ की गई खास बातचीत में कहा कि आगामी वर्षों में भी इसी तरह से पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि समुदाय को भी मिल कर के इस तरह का आयोजन करना चाहिए ताकि हमारे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके हम सभी को एक शुद्ध हवा मिल सके।

उन्होंने समुदाय से भी आग्रह किया कि जिस तरह से आज के आधुनिक युग में लोग जन्मदिन को मनाने के लिए जितनी मोमबत्तियां जला कर के उन्हें बुझाते हैं यदि उतने पेड़ पौधे लगाए जाएं तो हमारे समाज को हमारे क्षेत्र को हमारे प्रदेश को एक शुद्ध वातावरण प्राप्त होगा।

हमें हमारी आने वाली पीडियों द्वारा भी हम को याद रखा जाएगा। इस के साथ जय बाबा कमलाहिया अराधना संस्था भोरंज के संस्थापक एम.के. भारद्वाज ने प्रत्येक समुदाय से आग्रह किया सभी मिलजुल कर पर्यावरण संरक्षण के ऊपर काम करें और समय-समय पर जो पेड़ पौधों का रोपण करते रहे।

साथ ही उन्होंने आज जय बाबा कमलाहिया अराधना संस्था भोरंज की तरफ से समस्त प्रदेश वासियो को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनायें दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...