शिंकुला पर्वत श्रेणी तथा बड़ा भंगाल में भी फहराएगा तिरंगा: डीसी

--Advertisement--

Image

जिप सदस्य एवं पर्वतारोही को डीसी ने भेंट किया ध्वज, कांगड़ा जिला में तीन लाख 40 हजार ध्वज पंचायत स्तर तक पहुंचाए

धर्मशाला – राजीव जसवाल 

शिंकुला पर्वत श्रेणी तथा बड़ा भंगाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जाएगा। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने पर्वतारोही एवं जिला परिषद सदस्य बाघणी वार्ड रविंद्र कुमार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा झंडा भेंट किया गया।

इसके साथ ही बड़ा भंगाल में वन अधिकार समिति की सचिव पवना कुमारी भी स्थानीय लोगों के साथ तिरंगा झंडा फहराएंगी।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत कांगड़ा जिला की सभी पंचायतों तथा घरों में झंडा फहराने के लिए आवश्यक तौर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से 3 लाख 40 हजार के करीब ध्वज पंचायत स्तर तक पहुंचा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या पंचायत के प्रतिनिधि पंचायत स्तर पर या ब्लाक स्तर पर ध्वज की खरीद सकता है इस के लिए न्यूनतम मूल्य 25 रूपये निर्धारित किया गया है इसी तरह शहरी क्षेत्रों में भी नगर निकायों को ध्वज उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि 13, 14 तथा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा इस के लिए ऐप के माध्यम से तिरंगे के साथ सेल्फी भी अपलोड की जाएगी।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है तथा हर पंचायत प्रतिनिधि को इस अभियान के साथ जुड़ने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक को भी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...