विजय कुमार ने सम्भाला कांगड़ा में थाना प्रभारी का कार्यभार

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

जनता के सहयोग से नशे के अवैध कारोबार में जुड़े लोगों पर सख्त कार्यवाही करके नशा खोरी को खत्म करेंगे। वहीं, कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह बात कांगड़ा के नए थाना प्रभारी विजय कुमार ने पदभार संभालने के बाद कही। उन्होंने कहा कि नशाखोरी की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने मकान मालिकों को हिदायत दी है कि बिना पुलिस वेरीफिकेशन के किसी भी व्यक्ति को मकान किराए पर ना दें। इससे पहले विजय कुमार ने बद्दी थाना में तीन साल अपनी बेहतर सुविधाएं दी हैं।

विजय कुमार बिलासपुर के रहने वाले है उन्होंने लोगों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इसी के साथ लोगों से बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रधानों से भी तालमेल स्थापित कर बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...