शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पर एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में  चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के रामपुर की उप-इकाई के 12/20 क्षेत्र बर्कल से सटे शील गांव में हुआ। घायल युवक की पहचान नरेश कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी दरशाल गांव, डाकघर तकलेच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को नरेश कमसारी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था।

देर रात घर लौटते समय शील गांव के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन की सहायता से घायल युवक को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...