हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of the Pines” से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टीम के वरिष्ठ सहायक उप निरीक्षक सतीश नाहर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे, जहां बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिमाचल पुलिस परिवार और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

साथी कलाकारों और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एक सकारात्मक सोच वाले, अनुशासित और मार्गदर्शक व्यक्तित्व के रूप में याद किया है। “Harmony of the Pines” पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल पुलिस की पहचान बनकर उभरा है। Himachal Pradesh Police के इस बैंड ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग छाप छोड़ी।

बैंड ने टीवी रियलिटी शो “Hunarbaaz – Desh Ki Shaan” में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड फिनाले तक जगह बनाई और पूरे देश में सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा गोवा में आयोजित 54वें International Film Festival of India (IFFI) के समापन समारोह में प्रस्तुति देकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी हिमाचल का नाम रोशन किया।

बैंड को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तुति देने का अवसर भी मिला, जिसे प्रदेश के लिए गर्व की उपलब्धि माना गया। सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, “Harmony of the Pines” ने समाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाई।

नशा विरोध, कोविड जागरूकता और ट्रैफिक नियमों जैसे विषयों पर इनके गीतों और प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा। यही कारण रहा कि यह बैंड जनता और पुलिस के बीच भरोसे का एक मजबूत माध्यम बन गया। आज सतीश नाहर के निधन से “Harmony of the Pines” ने न केवल अपना एक वरिष्ठ सदस्य खोया है, बल्कि एक ऐसा साथी भी खो दिया है जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...