हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दम डीसी मंडी ने भारतीय ध्वज सौंपकर टीम को किया रवाना

--Advertisement--

मंडी, 28 अप्रैल – हिमखबर डेस्क 

नेपाल में आयोजित होने वाली 7वीं एशियन स्वात (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भारतीय ध्वज सौंपकर काठमांडू के लिए रवाना किया।

उपायुक्त ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि यहां के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तिरंगे का मान बढ़ाएंगे।

यह प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 3 मई तक नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। हिमाचल के खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

  • टीम में काव्यांशी ठाकुर (39 किलोग्राम),
  • वरुण वालिया (52 किलोग्राम),
  • राहुल (56 किलोग्राम),
  • सूर्य प्रताप सिंह कटवाल (60 किलोग्राम),
  • अमर चंद (52 किलोग्राम),
  • ऋषभ शर्मा (65 किलोग्राम),
  • पंकज कुमार (75 किलोग्राम),
  • होमनी (52 किलोग्राम),
  • रेखा (56 किलोग्राम)
  • और सपना कुमारी (75 किलोग्राम) शामिल हैं।

भारतीय महिला टीम की कोच के रूप में संतोषी देवी टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि अमर चंद और पंकज कुमार को ऑफिशियल जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

इस उपलब्धि पर स्वात एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि उपायुक्त द्वारा खिलाड़ियों को ध्वज सौंपकर रवाना करने से उनका मनोबल बढ़ा है और प्रदेश को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...

आईपीएल मैच से पहले सुरक्षा पर जोर: मॉक ड्रिल में दिखी प्रशासन की तैयारी

आईपीएल मैचों की सुरक्षा को लेकर चार माॅक ड्रिल...