चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के पास मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार 2 लोगों को चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार होकर बद्दी से चम्बा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी भरोड़ी के समीप पहुंची तो अचानक चलती कार का टायर पंक्चर हो गया।

इसके चलते चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी सीधे सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।गनीमत यह रही कि खंभे से टकराने के कारण कार वहीं रुक गई, अन्यथा वह अनियंत्रित होकर नीचे खेतों में गिर सकती थी, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था।

कार के बिजली के खंभे से टकराने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने भी रुककर राहत एवं बचाव कार्य में मदद की।

गौरतलब है कि चम्बा-जोत मार्ग अपनी तीखी ढलानों के लिए जाना जाता है और इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं ताकि बाहर से आने वाले वाहन चालक मार्ग की स्थिति को भांपकर सतर्क रहें। फिलहाल, इस दुर्घटना के संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अप्रेंटिस और ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार 20 को

हिमखबर डेस्क बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी माइक्रो सीमलैस में अप्रेंटिस...

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 22 को

हिमखबर डेस्क एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, बणी, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी...

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...