शादी समारोह में नाचते हुए महिला की हार्ट अटैक से माैत; तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नियति का क्रूर मजाक देखिए कि जिस आंगन में शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के सैंज गांव में एक शादी समारोह के दौरान नाचते समय एक महिला की अचानक मौत हो गई। वीना देवी (44) को नाचते समय सीने में तेज दर्द उठा। इसके चलते उसकी मौत हो गई। पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

तीन मासूमों के सिर से ममता का आखिरी साया भी उठ गया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से महिला की मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीना गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। हंसी-खुशी के माहौल में वह भी झूम रही थीं कि अचानक सीने में तेज दर्द हुआ।

लोग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के पति की कुछ साल पहले ही मौत हुई है। पति की मौत के बाद तीन बच्चों (दो बेटियों व एक बेटे) का पालन-पोषण महिला स्वयं ही कर रही थी।

पति के बाद बच्चों के लिए मां और पिता दोनों की भूमिका निभा रही थी। लेकिन इस महिला की मौत ने बच्चों के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए छीन लिया। तीनों बच्चों को अनाथ बना दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन बेसहारा बच्चों के लिए विशेष आर्थिक सहायता और शिक्षा का प्रबंध किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...