हिमाचल निकाय चुनाव: महिला प्रत्याशी को मतदान से पहले ही मिल गई अध्यक्ष की कुर्सी, बंजार में निर्विरोध चयन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पंचायत व शहरी निकाय चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। कुर्सी पाने के लिए प्रत्याशियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इस बीच जिला कुल्लू की नगर पंचायत बंजार में मतदान से पहले ही महिला प्रत्याशी को अध्यक्ष की कुर्सी मिल गई है। वार्ड छह से भाजपा समर्थित प्रत्याशी धनवंती देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। नगर पंचायत बंजार में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। रोचक यह है कि सात वार्डों में से किसी को भी अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित नहीं किया गया। इस विसंगति के संबंध में प्रशासन और एसडीएम कार्यालय में शिकायत भी दी गई थी लेकिन आरक्षण रोस्टर में बदलाव नहीं हुआ।

भाजपा ने इस स्थिति को अवसर में बदलते हुए वार्ड छह से अनुसूचित जाति वर्ग की धनवंती देवी को चुनाव मैदान में उतार दिया। कांग्रेस इस वार्ड से प्रत्याशी नहीं उतार पाई। अब बाकी वार्डों में मुकाबला भले ही रोचक हो लेकिन वार्ड छह से निर्विरोध जीत ने भाजपा के लिए अध्यक्ष पद की राह आसान कर दी है।

सुरेंद्र शौरी, विधायक बंजार के बोल

भाजपा की ओर से नगर पंचायत बंजार में वार्ड छह से धनवंती देवी को चुनाव मैदान में उतारा गया था। कांग्रेस यहां प्रत्याशी नहीं दे पाई। धनवंती देवी के निर्विरोध चुनने से अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा होगा

राम सिंह मियां, अध्यक्ष, एपीएमसी कुल्लू के बोल

बंजार में नगर पंचायत के लिए वार्ड छह से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दी गई थी लेकिन अब वह पलट गई हैं। धनवंती देवी ने हमें आश्वासन दिया था कि वह कांग्रेस के साथ हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...