मंडी में शुरू हुआ गुरू स्टडी सेंटर, बेहतरीन कोचिंग के लिए भटकने की नहीं पड़ेगी जरूरत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गुरु स्टडी सेंटर द्वारा मंडी में भी अपनी ब्रांच की शुरूआत कर दी गई है जिसमें नीट और जेईई मेन्स की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। यह जानकारी के गुरू स्टडी सेंटर के एमडी रिशाद मोहम्मद ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मंडी में खोला गया सेंटर यहां के बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर है।

उन्होंने इस बार नीट परीक्षा की आंसर की के आधार पर संस्थान के बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 11 छात्रों का अनुमानित स्कोर 600 से अधिक पहुंचता नजर आ रहा है। सेंटर द्वारा जारी अनुमानित स्कोर के अनुसार छात्र मानस 660 अंकों के साथ टॉपर रहे हैं।

वहीं, महक का अनुमानित स्कोर 652, साहिल 645, श्रुति 628, सिताशिव 625, अर्पिता 620, अनिरुद्ध 615, सिमरन 611, पलक 602, शालीन 601 और सलोनी 600 अंक प्राप्त करती नजर आ रही हैं। रिशाद मोहम्मद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह गुरु स्टडी सेंटर के लिए गर्व की बात है कि इतने छात्र 600 से अधिक अंक हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सेंटर में विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके डाउट्स नियमित रूप से क्लियर किए जाते हैं, जिससे छात्रों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि गुरु स्टडी सेंटर भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...