बद्दी में नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा पकड़ा, 2.23 लाख गोलियों समेत दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद किया। सालासर कॉम्प्लेक्स में की गई छापेमारी के दौरान कुल 2,23,084 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इनमें ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 1,61,920 गोलियां और अल्प्राजोलम की 61,164 गोलियां शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिव पूजन प्रजापति निवासी उत्तर प्रदेश और अनुराग शुक्ला निवासी कानपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस और परमिट के प्रतिबंधित दवाइयों का अवैध भंडारण और कारोबार कर रहे थे।

पुलिस ने बरामद नशीली दवाइयों को कब्जे में लेकर थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है। वहीं छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अन्य संदिग्ध और अवैध दवाइयां भी मिली हैं, जिनको लेकर ड्रग विभाग ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी के बोल

हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों और अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...