CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

--Advertisement--

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक वस्तुओं के संबंध में भी निर्देश

हिमखबर डेस्क

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई से होने जा रही है। यह परीक्षा भारत के साथ विदेशों के 15 शहरों में भी करवाई जाएगी। एनटीए ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए कई अहम दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। एजेंसी के अनुसार, परीक्षार्थियों को धार्मिक आस्था से जुड़े वस्त्र या वस्तुएं पहनने की अनुमति दी गई है, लेकिन उन्हें समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि उनकी उचित जांच की जा सके।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक धागे जैसे कलावा पहनने की अनुमति होगी। हालांकि, सुरक्षा जांच के लिए उम्मीदवारों को पहले से केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। एजेंसी ने कहा है कि हल्के सफेद रंग के कपड़े पहनना बेहतर रहेगा। साथ ही जरूरत पडऩे पर उम्मीदवार ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी उन्हें समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

सभी उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के तौर पर वह फोटो आईडी साथ लेकर जानी होगी, जिसे उन्होंने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपलोड किया था और जो उनके एडमिट कार्ड पर भी लिखी है। जिन उम्मीदवारों की लाइव फोटो, आवेदन फॉर्म भरते समय उनके आधार कार्ड में मौजूद फोटो से मेल नहीं खाती थी या जिन्होंने किसी अन्य पहचान प्रमाण का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन किया था, उन्हें परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर भौतिक सत्यापन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 से 31 मई तक आयोजित की जाएगी।

देशभर में 35 शिफ्ट में होगा एग्जाम

सीयूईटी यूजी 2026 में उम्मीदवार एक साथ अधिकतम पांच विषय चुन सकते हैं। इसी कारण कुल 67 लाख से ज्यादा परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं और हर छात्र ने औसतन चार से पांच विषय चुने हैं। छात्रों ने अलग-अलग विषयों के कई संयोजन चुने हैं, जिससे परीक्षा का स्तर काफी बड़ा हो गया है। इसे सही तरीके से करवाने के लिए देशभर में 35 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...

दर्दनाक हादसा : आग में झुलसने से नेपाली युवक की मौत

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में एक...